रेलवे ट्रैक पर FREE FIRE खेल रहा था छात्र, ट्रेन से कटकर युवक की मौत

बालोद : छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। 12वीं का छात्र ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर फ्री फायर नामक गेम खेल रहा था, इस दौरान अचानकर ट्रेन आ गई और छात्र की काटकर दर्दनाक मौत हो गई। गुंडरदेही के रंगकठेरा गांव में एक युवक सुबह शौंच के लिए निकला था, जो इयरफोन लगाकर फ्री फायर (FREE FIRE) गेम खेल रहा था।

युवक रेलवे ट्रैक पर गेम खेलते बैठा हुआ था, तभी दल्ली राजहरा से दुर्ग जाने वाली ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम योगेंद्र जोशी (18 वर्ष) बताई जा रही है, योगेंद्र कक्षा 12वीं में पढ़ाई करता था. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने गुंडरदेही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम तत्काल पहुंची।  पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।