बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण – विभा साहू

 

समस्याओं के तत्काल निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

राजनांदगांव-अर्जुनी क्षेत्र में लगातार बिजली समस्याओं से परेशान जनता की आवाज बनते हुए ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू ने कार्यपालन निदेशक एस. सैलेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट और उससे उत्पन्न जन-आक्रोश को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

श्रीमती साहू ने बताया कि अर्जुनी, खुज्जी और सोनेसरार सब-स्टेशनों में आए दिन अनियमित बिजली आपूर्ति हो रही है। कभी भी बिजली बंद या चालू हो जाती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरेलू और पंप कनेक्शन एक ही ट्रांसफॉर्मर पर होने के कारण लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सालिकझिटया व खुज्जी स्कूल मैदान के बीच से गुजरने वाली 11 केवी लाइन बच्चों के लिए खतरा बन सकती है और कभी भी दुर्घटना घट सकती है। वहीं, सोनेसरार उपकेंद्र में X ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने या एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

दिन में 10 से 12 बार बिजली गुल
दिनभर में 10 से 12 बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। श्रीमती साहू ने मांग की कि घरेलू और पंप कनेक्शन को अलग-अलग किया जाए ताकि लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान हो सके।

पोल और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत की मांग
श्रीमती साहू ने बताया कि रूदगाँव के दो पोल और सिंगारपुर के तीन पोल पिछले दस दिनों से टूटे पड़े हैं, जिनकी तत्काल मरम्मत करवाई जानी चाहिए। साथ ही, घोरदा, मेढ़ा सहित क्षेत्र के सभी ट्रांसफॉर्मर की शीघ्र मरम्मत न होने की स्थिति में उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस मौके पर जनपद सदस्य रेशम लाल साहू, सरपंच भूपेन्द्र साहू, सूर्यकांत साहू, तुलेश सोनकर, मोहन साहू, संजय साहू, तोमेश साहू, धनंजय साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।