तीन ग्रामीणों ने गाँव के चरहागहा को किया गाँव कब्जा,, कब्ज़ा धारियों ने ग्रामीणों के ऊपर किया पुलिस से उल्टा शिकायत, तीनो रसूखदारों के खिलाफ हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव,
रिपोर्टर – शशिकांत देवांगन राजनांदगाँव छत्तीसगढ़ ब्यूरो
राजनांदगाँव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खुटेरी मे तीन लोगों के द्वारा अतिक्रमण कब्ज़ा को हटाने और तीन ग्रामीणों के द्वारा उल्टा 25 ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस शिकायत के विरोध मे आज हजारों महिला पुरुष ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर कलेक्टर को जल्द से जल्द कार्यवाही करने ज्ञापन सौपा साथ ही जल्द कार्यवाही नहीं करने पर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन को नेशनल हाइवे चक्का जाम कर अपनी बात मनवाने की चेतवानी दी है

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान के विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव के विधायक डॉ रमन सिंह के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ख़ुटेरी के ग्रामीण आज राजनांदगांव जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर सरकार और डॉ रमन सिंह के मुर्दाबाद के जमकर नारे बाजी की। ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है कि ग्राम ख़ुटेरी में वर्षों से सैकड़ों किसानों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। जिसके बाद ग्राम विकास समिति की आवश्यक बैठक ग्राम ख़ुटेरी में रखा गया जिसमें 165 किसानों ने सर्व सम्मति से कब्जा किए हुए जगहों को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जिसके बाद तीन ऐसे किसान है जो आज तक से वहां की जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया है। बल्कि कब्ज़ा धारियो ने गांव के लगभग 25 किसानों के नाम पर थाने में FIR कराया गया। जिसकी वजह से ग्राम खुटेरी के सैकड़ों किसान आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने और जो 25 लोगो के ऊपर FIR किया गया उसे निरस्त करने की मांग की साथ ही किसानों ने कहा कि उन तीन किसानों के खिलाफ FIR की जाए। किसानों ने जिला प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है। नहीं तो एक हफ्ते में नेशनल हाईव पर चक्का जाम करने साथ ग्रामीण कलेक्टर परिसर को गौशाला बनाकर अपने जानवर को बांधकर परिसर मे धरना प्रदर्शन करने की बात कही है





