बिलासपुर : ग्राम पंचायत बेलसर की सरपंच बेदिन बाई मरावी पर भ्रष्टाचार के लगातार आरोप लग रहे हैं। वार्ड क्रमांक 02 भाटापारा की आंगनबाड़ी में रेनिंग वाटर सिस्टम लगाने के लिए लगभग डेढ़ साल पूर्व 1.30 लाख रुपये की राशि निकाली गई थी, लेकिन आज तक कार्य की शुरूआत नहीं हुई है।

ग्रामीणों का आरोप यह है, कि सरपंच ने राशि का गबन कर लिया है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का मामला सामने आ चुका है। सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार की परतें लगातार खुल रही हैं। इस संबंध में जब तखतपुर SDM शिवकुमार कंवर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यदि जांच में सरपंच दोषी पाई जाती हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर दंड की मांग की है।
- यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के गावों में दौड़ेगी सरकारी बस, गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना होगा आसान !
- यह भी पढ़े :- संगठन से बड़ा कोई नहीं, संगठन सर्वोपरि- युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंगौर
- यह भी पढ़े :- पत्रकारों पर हमले के मामले में प्रशासन ने दिखाई तेजी, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 चैन माउंटेन और 2 हाईवा वाहन जब्त
- यह भी पढ़े :- थकावट के कारण पटरी में सोये मजदूर, ट्रेन की चपेट में आने से 2 की हुई मौत
- यह भी पढ़े :- संकरी निवासियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री और पशु चराई को लेकर की शिकायत, जानिए पूरा मामला !




