विष्णुदेव सरकार में कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में
शशिकांत सनसनी केशकाल/विश्रामपुरी छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार में रोज़ नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि अब पुलिस वाहन से भी तस्करी होने लगे तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।
केशकाल विश्रामपुरी से आ रही पुलिस की गाड़ी में ग्रामीणों ने 11 नग सागौन लकड़ी पकड़ी। आरोप है कि इस पूरे खेल में पुलिस और फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी खुद शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी तस्करी को पूरी तरह से दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन कोहकामेटा के जागरूक लोगों के विरोध के बाद मामले में कार्रवाई करनी पड़ी।
गांव वालों ने सवाल उठाया है कि जब कानून के रखवाले ही अपराध में साझेदार बन जाएं, तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है।




