ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, जानिए पूरा मामला

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट 

गरियाबंद : राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी के राजेंद्र साहनी की गुरुवार की रात मेकाहारा रायपुर में निधन हो गया शुक्रवार को युवक की लाश मेकाहारा से पोस्टमार्टम पश्चात गृह ग्राम देवरी लाया गया, जहां अंतिम संस्कार शाम को किया गया बताया जा रहा है कि युवक 13 जुलाई को जहर सेवन कर लिया था जिसे गंभीर अवस्था में उसे रायपुर मेकाहारा रिफर किया गया था वहीं परिजनों ने राजिम पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है

शुक्रवार को नगर के बस स्टैंड स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर साहनी परिवार और नगर के कुछ लोगों ने एसडीओ पुष्पेंद्र नायक एवं नगर निरीक्षक राहुल तिवारी से पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई तथा इस संबंध में आवेदन परिजनों की ओर से दिया गया है

मामले के संबंधित जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि ग्राम देवरी में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करने की जानकारी मिली थी 11 जुलाई को राजेंद्र साहनी सहित अन्य स्थानों से 4 लोगों के ऊपर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और 11 जुलाई को ही जमानत में इन लोगों को छोड़ दिया गया था

दूसरी ओर मृतक के पिता लाहरु साहनी एवं उसकी पत्नी गायत्री साहनी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि राजिम थाना में उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित की गई जिसके कारण पुलिस के भय से उन्होंने जहर सेवन कर लिया था उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है ,कि मामले की जांच कर दोषी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए साथ ही मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं उन्हें मुआवजा राशि मिलनी चाहिए

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।