छुरा क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती : लो वोल्टेज की समस्या, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की चेतावनी

गरियाबंद/छुरा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में असमय विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज जिला विद्युत अधिकारी के नाम से सहायक अभियंता छुरा को ज्ञापन सौपा गया , साथ ही एसडीएम को इस सम्बंध में अवगत कराया गया है।

बता दें कि छुरा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या की वजह से पानी सप्लाई नहीं हो पा रहा है, और न ही घरों का कूलर, पंखा चल पा रहा है, विद्युत से जुड़े काम -धंधे काफी प्रभावित हो रहे हैं, लोगों का जीना दूभर हो गया है जिसके चलते लोगों में काफी आक्रोश है।

ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी द्वारा चेतावनी दी जा रही है कि बिजली की समस्या का निराकरण यदि एक सप्ताह के अंदर नही हुआ तो हमें आम जनता के साथ आंदोलन व धरना प्रदर्शन करने बाध्य होना पड़ेगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा

इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल समद खान,मक्कू दीक्षित,न.प.छुरा के उपाध्यक्ष अब्दुल शमीम खान,रमेश शर्मा, ईस्माइल मेमन,अवधेश प्रधान,पार्षद सलीम मेमन, हरीश यादव, पंचराम टंडन, रामजी दीवान, देवसिंह नेताम, शांतनु देवांगन,यामिन खान एवं अखिल चौबे,शैलेन्द्र दीक्षित, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रितेश दीक्षित, धनीराम आदि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।