जलप्रपात में घूमने पहुंचे दो युवक बहे, लोगों के उड़े होश

रायपुर : राजिम स्थित जतमई धाम में आज फिर एक हादसा होते होते टल गया। बता दे की 15 अगस्त की छुट्टी के चलते आस पास के लोग जतमई जलप्रपात घूमने पहुंचे हुए थे, जिसमें दो युवक नहाने के चक्कर में पानी के तेज बहाव में बह गए। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। इधर इस हादसे को देख लोगों के होश उड़ गए।

यह मामला छुरा थाना क्षेत्र के जतमई जलप्रपात का है, जहाँ कुछ युवक 15 अगस्त की छुट्टी मनाने लिए आए हुए थे, वे नहाने के लिये जलप्रपात के ऊपर की ओर उतरे जहां पर पैर फिसल जाने के कारण वे पानी में बह गए। वही बता दें कि कुछ दिन पहले ही जतमई जलप्रपात में एक युवक के बह जाने से उसकी मौत की खबर आयी थी, इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाये गए है । और ना ही वहां पर किसी की ड्यूटी लगाई गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।