रायपुर : गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी सत्येंद्र गिरी और देशराज सिंह भी गिरफ्तार हुए है, जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित श्री पैलेश के रूम नंबर 102 में राजस्थान से आए दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हैं तथा ग्राहक तलाशकर खपाने की फिराक में हैं। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस की विशेष टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर के द्वारा बताये हुलिये वाले व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ में दोनों ने अपना नाम 01. सत्येंद्र गिरी पिता सुभाष गिरी उम्र 19 वर्ष पता दौपुरा, पुलिस थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान) एवं 02. देशराज सिंह पिता किशन सिंह उम्र 21 वर्ष पता नगला मठली, पो. महमदपुरा तह. बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) का बताया है। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों के पास रखें पिट्ठू बैगों की तलाशी लेने पर दोनों बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपीगण 01. सत्येंद्र गिरी पिता सुभाष गिरी उम्र 19 साल पता दौपुरा, पुलिस थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान)।
आरोपी 02. देशराज सिंह पिता किशन सिंह उम्र 21 वर्ष पता नगला मठली, पो. महमदपुरा तह. बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 10 किलो 614 ग्राम गांजा कीमती करीब 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. सत्येंद्र गिरी पिता सुभाष गिरी उम्र 19 वर्ष पता दौपुरा, पुलिस थाना बसेड़ी, जिला धौलपुर (राजस्थान) 02. देशराज सिंह पिता किशन सिंह उम्र 21 वर्ष पता नगला मठली, पो. महमदपुरा तह. बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान)।
- यह भी पढ़े :- महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने किया आत्महत्या, जानिए पूरा मामला !
- यह भी पढ़े :- गोलबाजार के होटल में हुई रेड, रूम नंबर 102 में गांजा के साथ पकडे गए दो तस्कर
- यह भी पढ़े :- 2022 के बाद से अब तक नहीं हुआ कर्मचारियों का ट्रांसफर, स्थानांतरण प्रतिबंध हटाने को लेकर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने CM साय व मुख्य सचिव को भेजा पत्र
- यह भी पढ़े :- कैंप मंडल में भाजपा की संगठनात्मक एवं परिचयात्मक बैठक हुई संपन्न




