बिलासपुर : बिलासपुर से दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक नशे में धुत वाहन चालक की लापरवाही के कारण महिला की मृत्यु हो गई। ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे बैठी महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
यह घटना कोटा पुलिस थाना क्षेत्र के बरभाठा गांव की है। दरअसल, 16 अप्रैल 2025 को कोटा पुलिस थाना क्षेत्र के बरभाठा निवासी कलाबाई पोर्ते ने रिपोर्ट दर्ज कराया, कि ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 डब्ल्यू 4129 के चालक दोषी राजू बैगा सोनवानी ने अपने ट्रैक्टर को तेज रफ़्तार व लापरवाही पूर्वक व्हालते हुए तिल बाई को ठोकर मार दी।
जिससे महिला की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद से दोषी चालक वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर जांच कि शुरूआत की, और घेराबंदी कर आरोपी राजू बैगा सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। दोषी राजू शराब के नशे में धुत था, और इस घटना के वक्त बिना हेड लाइट जलाए ट्रैक्टर चलाते हुए महिला को कुचल दिया है।




