बिलासपुर : कोटा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स शादी करने के लिए अपने गृहग्राम गई थीं। इस दौरान चोरों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़कर जेवर और घरेलु सामान पार कर दिए। घटना की जानकारी होने पर नर्स अपने पति के साथ लौटकर आईं। उन्होंने इसकी शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दे की कोटा क्षेत्र में रहने वाली सरिता पैकरा शिवतराई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स हैं। गांव दूर होने के कारण वे स्वास्थ्य केंद्र के पुराने बिल्डिंग के एक कमरे में रहती हैं।
वही उनकी शादी होने के कारण वे 17 अक्टूबर से अवकाश पर थीं। इसी बिच मंगलवार को गांव में रहने वाली उनकी परिचित ने फोन कर बताया कि उनके कमरे का दरवाजा खुला है।जानकारी पाते ही वे अपने पति महेंद्र खूंटे के साथ गांव लौटी। पुरानी बिल्डिंग के कमरे में जाकर देखा तो चोरों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर चांदी के जेवर, टीवी, गैस चुल्हा समेत घरेलू सामान चुरा लिए थे। नर्स ने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है , वही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।




