सिगंदई-कपड़ा दुकान में हुई चोरी, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार!

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव । बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगंदई इलाके में हुई कपड़ा दुकान चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है । वहीं उनके कब्जे से चोरी की गई सामान बरामद भी किया गया है।

यह घटना 31 मार्च की देर रात की है। प्रार्थी चेतन यादव के अनुसार, तड़के करीब 3 बजे उन्हें दुकान मालिक का फोन आया कि दुकान के शटर से छेड़छाड़ की आवाज सुनाई दे रही है। जिसकी सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ संदिग्ध युवकों को दुकान के पास से भागते हुए देखा। जब दुकान की जांच की गई तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखे रैक से सात फुल पैंट गायब थे।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बसंतपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस ने जल्द ही संदेहियों की पहचान कर ली।

सिगंदई-कपड़ा दुकान में हुई चोरी, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार!

पुलिस ने हिमांशु यादव (20 वर्ष), राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत (19 वर्ष) और उमेश निषाद (22 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में ही तीनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। जिसके बाद पुलिस ने उनके कब्ज़े से से चोरी किए गए सातों पैंट और घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाता है। वहीं इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, प्रवीण मेश्राम, रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर एवं भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी!

  1. हिमांशु यादव पिता मिनेश यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
  2. राहुल उर्फ गुज्जर राजपूत पिता गोविंद राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
  3. उमेश निषाद पिता प्रकाश निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 46, क्लब चौक बसंतपुर, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव।
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।