सरपंच-सचिव ने किए लाखों रूपये अंदर, गली- गली में गंदगी का भंडार, गंदगी में रहने के लिए मजबूर हुए लोग

मैनपुर : शासन द्वारा पंचायत के विकास कार्य के लिए लाखों रुपए की राशि आबंटन हुई है। लेकिन सरपंच एवं सचिव साफ-सफाई न करवाकर अपने जेब भरने में लगे हुए है। और ठीक ऐसा ही मामला देखने को मिला मैनपुर के ग्राम पंचायत खजूरपदर में, जहाँ गली-गली में सड़क किनारे साफ-सफ़ाई नही की जा रही है। जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

ग्राम पंचयात खजूर पदर के ग्रामीणों के द्वारा सरपंच एव सचिव को कई दफा साफ सफाई को लेकर मौखिक रूप से बोला गया है। लेकिन उनके द्वारा अनदेखा कर दिया गया। जिससे ग्रामीण गंदगी में रहने के लिए मजबूर है।

आपके जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर ग्राम पंचायत खजूरपदर में गली-गली में गंदगी से भरा हुआ है। वही सचिव द्वारा साफ सफाई के नाम से सिर्फ खाना पूर्ति की जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।