सूरजपुर : छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस मामले में घर के नौकर ने ही वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। यह पूरा मामला भटगांव पुलिस थाना क्षेत्र का है। इस घटना की शिकायत बच्ची के परिजनों ने भटगांव पुलिस थाने में की है। पुलिस ने यह मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह बताया जा रहा कि नौकर रोज की तरह घर में काम करने के लिए आया था। मौका पाकर वह बच्ची को दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस इस मामला को दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
Breaking News



