गरियाबंद। जिला सेनानी नगर सेना में भ्रष्टाचार की गूंज अब दूर तक सुनाई देने लगी है। इस मामले में अब संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सचिव गृह विभाग को बेहद कड़ा पत्र लिखा गया है और शिकायत की जांच कर नियत समय में प्रतिवेदन उपलब्ध करायें जाने का निर्देश दिया गया है।




