नाला बना तालाब, मछलियां बनीं विरोध का हथियार- ऋषि शास्त्री संग युवा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन बना चर्चा का विषय

* नाला बना तालाब, मछलियां बनीं विरोध का हथियार —शास्त्री संग युवा नेताओं का अनोखा प्रदर्शन…
* वीआईपी रोड का नाला बना “मछलीघर”, सालों से जाम नाले पर फूटा गुस्सा,शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई- पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री और युवाओं का अनोखा प्रदर्शन बना शहर में चर्चा का विषय…

राजनांदगांव : शहर के नांदगांव स्थित वीआईपी रोड पर वर्षों से जाम पड़े नाले और गंदे पानी की समस्या के विरोध में पूर्व पार्षद व युवा नेता ऋषि शास्त्री अपने कार्यकर्ताओं के साथ अनोखे अंदाज में प्रशासन और सरकार का ध्यान खींचने की कोशिश की।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब नाला साफ नहीं हो पा रहा है और पानी लगातार जमा है, तो क्यों न यहां मछली पालन ही शुरू कर दिया जाए।

दरअसल,सर्किट हाउस वार्ड 43 के युवा नेता जय जायसवाल ने पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री को जानकारी दी कि वीआईपी मार्ग के स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है।

इतना ही नहीं, लोगों ने टोल फ्री नंबर 1100 में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इसके बावजूद आज तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया।इसके बाद युवा नेता जय जायसवाल ने पूर्व पार्षद को मौके पर लेजा कर स्थानीय लोगों की समस्या सुनी और पॉस कालोनी निजी अस्पतालों से घिरा वीआईपी मार्ग में अनोखा विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने नाले में मछलियां छोड़कर प्रशासन के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। विधायक प्रतिनिधि के निवास से लेकर बसंतपुर चौक तक नाले में मछलियों की “तैराकी” कराई गई, जिससे लोगों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित हुआ।

ऋषि शास्त्री ने कहा कि नादगांव के वीआईपी रोड का यह नाला सालों से जाम पड़ा है, जिससे गंदा पानी जमा रहता है और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शिकायतों और निवेदनों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रशासन और सरकार इसी तरह सोई रही, तो आने वाले समय में यह नाला पूरी तरह “मछलीघर” बन जाएगा। यह विरोध सोई हुई सरकार और जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने के लिए किया गया है, ताकि जल्द से जल्द नाले की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।