भिलाई : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के कोक ओवन बैटरी नंबर 8 में ठेका मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत घटनास्थल पर ठेका मजदूर फंदे पर लटका मिला शव। ठेका मजदूर ने खुदकुशी की है या कुछ और ये तो पोस्टमार्टम होने के बाद ही पता चल पाएगा । सुबह 9 बजे ठेका मजदूर फंदे पर लटका हुआ देखा गया। भट्टी पुलिस को तत्काल जानकारी दिया गया। बताया जा रहा है कि दोपहर 1 बजे तक पुलिस का अमला घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था ।
(^Central Industrial Security Force) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया था, किन्तु किसी को भी आसपास जाने नहीं दिया जा रहा था। सनी यूनियन नेताओं ने प्रबंधन पर ठेका मजदूर के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान या प्रबंधन का कोई भी व्यक्ति फंदे पर लटके ठेका श्रमिक को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाना उचित क्यों नहीं समझा। फिलहाल बताया जाता है कि भट्टी थाना से आरक्षक के साथ जांच अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही कर रहे हैं। मृतक के संबंध में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।




