सोनू सूद ने की ‘सुनो रायपुर अभियान’ की तारीफ

रायपुर : ‘सुनो रायपुर अभियान’ के तहत लोगों को साइबर स्मार्ट बनाने की दिशा में लगातार कार्य की जा रही है। रायपुर साइबर सेल द्वारा 15 अगस्त से 21 अगस्त तक ‘जन जागरूकता अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को साइबर सुरक्षा के टिप्स बताए जा रहे हैं।

बता दे की रायपुर पुलिस के इस अभियान की बालीवुड एक्टर सोनू सुद ने तारीफ की। सोनू सुद ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर रायपुर पुलिस की तारीफ करते हुए यह कहा है कि 1930 पर ठगी के शिकार हुए लोग अपनी जानकारी दे सकते हैं। ऑनलाइन पैमेंट्स और ई-कॉमर्स के बढ़ते जमाने में लोगों का साइबर स्मार्ट होना बेहद जरूरी हो गया है। कई बार लोग साइबर ठगों के फंसकर अपनी मेहनत की कमाई गवां चुके हैं।

रायपुर में लोग साइबर ठगों के जाल में फंसने से बच सके, इसलिए साइबर सेल लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज, कंपनियों, फैक्ट्रीज और अस्पतालों, ग्राम पंचायतों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर चौपाल का आयोजन कर रही है, और बड़ी संख्या में लोगों को साइबर सुरक्षा के टिप्स दे रहे हैं। स्कूल-कॉलेज में जाकर वालेंटियर्स छात्र-छात्राओं को ठगों से हमेशा सतर्क रहे।

साइबर एक्सपर्ट समय-समय पर कार्यशाला से जुड़कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और उनके सवालों के जवाब के साथ टिप्स भी दे रहे हैं। साइबर सेल के फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज से जुड़कर लाइव के जरिए साइबर एक्सपर्ट लोगों को साइबर क्राइम की जानकारी देकर बचने के तरीके बता जा रहे हैं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।