गरियाबंद में फिल्मी स्टाइल पीछा
पुलिस की स्कॉर्पियो और बाइक को ठोकती भागी इनोवा!
हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद तस्कर गिरफ्तार
अब सबकी नज़रें गाड़ी में छिपे उस राज़ पर…
गरियाबंद में शुक्रवार की सुबह फिल्मी सीन जैसा नज़ारा देखने को मिला। तेज़ रफ़्तार इनोवा कार में सवार तस्करों ने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। पीछा ऐसा था कि मानो किसी एक्शन फिल्म की शूटिंग हो रही हो। पहले इनोवा ने पुलिस की स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, फिर मालगांव चौक में खड़ी बाइक को भी ठोक दिया। लेकिन आखिरकार गरियाबंद पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया।
जानकारी के मुताबिक छुरा से मालगांव तक पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में पीछा किया। इनोवा इतनी तेज़ थी कि रोकना मुश्किल हो रहा था, लेकिन पुलिस ने मालगांव चौक पर चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। ड्राइवर पहाड़ियों की ओर भाग निकला, लेकिन कार में बैठे दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
फिलहाल इनोवा को ज़ब्त कर लिया गया है और अब जांच की जा रही है कि आखिर गाड़ी में ऐसा क्या था, जिसके लिए आरोपी लोगों की जान जोखिम में डालकर दौड़ रहे थे।
गरियाबंद पुलिस की जाबांज़ कार्रवाई से इलाके में सनसनीखेज पीछा ड्रामा तो थम गया, लेकिन अब सबकी नज़रें इस पर हैं कि इनोवा से कौन-सा बड़ा तस्करी राज़ बेनक़ाब होगा।




