LVM-3 राकेट लॉन्च करने पर सीएम चौहान ने दी इसरो को बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरिक्ष में 36 उपग्रहों के साथ सबसे भारी एलवीएम3 राकेट को लॉन्च कर नया कीर्तिमान बनाने पर इसरो की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।…..शेष निचे 👇👇👇

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अंतरिक्ष में भारत की उड़ान देश के अपरिमित संकल्पों की परिणति है। उन्होंने कहा कि भारत का सबसे बड़ा एलवीएम 3 रॉकेट श्रीहरीकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च कर इसरो और उससे जुड़े वैज्ञानिकों ने एक नया इतिहास रच दिया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।