अमलीपदर इकाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चुनाव के लिए शक्ति प्रदर्शन

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद

गरियाबंद : अमलीपदर ब्लॉक में कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए जब डीआरओ व बीआरओ पहुंचे तो उनके सामने शक्ति प्रदर्शन का नजारा दिखा,500 से ज्यादा संख्या में ब्लॉक भर से जुटे कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष के प्रबल दावेदार तपेश्वर ठाकुर के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे,कुछ और गुट भी दिखा जो इस भीड़ के सामने कमजोर नजर आए कार्यकर्ताओ का आरोप है कि इससे पूर्व में कार्यकर्ताओं से रायसुमारी के बगैर अध्यक्ष थोप दिया गया।

जिससे संगठन में बिखराव की स्थिति आ गई है प्रदेश संगठन से आए चुनाव पर्यवेक्षको ने सभी से चर्चा कर हालात को समझने की कोशिश किया है गुटबाजी की बात को सिरे से खारिज करते हुए चुनाव अधिकारियो ने 25 जुलाई के बाद वह नाम तय करने की बात कही,जिस पर आम सहमति बनी हुई है कार्यकर्ताओ ने भी चुनाव पर्यवेक्षको पर भरोसा जताते हुए इस बार संगठन को मजबूत करने वाला अध्यक्ष मिलने की उम्मीद जताई है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।