एबीस फैक्ट्री के अपशिष्ट व मुर्गी वीट से जनस्वास्थ्य पर खतरा, त्वरित कार्रवाई की मांग-शिवशंकर सिंह

राजनांदगांव । फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री शिवशंकर सिंह ने ग्राम चवेली (विकासखंड राजनांदगांव) में एबीस फैक्ट्री द्वारा डाले जा रहे मुर्गी वीट एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस विषय पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग रायपुर, कलेक्टर, एस.डी.एम., जिला चिकित्सालय, पशुपालन विभाग, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग राजनांदगांव सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि फैक्ट्री द्वारा वर्षों से फेंके जा रहे अपशिष्ट से गांव में गंदा पानी, बदबू, जल प्रदूषण और गंभीर बीमारियाँ फैल रही हैं। इसके कारण लोगों की त्वचा में खुजली, जलन, जलजनित रोग हो रहे हैं, वहीं पशुधन भी प्रभावित हो रहा है। पिछले वर्ष गाँव में 5-10 लोगों की मृत्यु और लगभग 15 पशुओं की मौत इस कारण हो चुकी है।

श्री सिंह ने मांग की है कि:

  • फैक्ट्री द्वारा फैलाए गए अपशिष्ट को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
  • जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों एवं फैक्ट्री प्रबंधन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
  • पीड़ित ग्रामीणों को स्वास्थ्य व पशुधन की हुई क्षति का मुआवज़ा प्रदान किया जाए।
  • आगामी 7 दिवस के भीतर की गई कार्रवाई की प्रतिलिपि पार्टी कार्यालय में उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।