बालिका को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म, तीन युवक गिरफ्तार

राजनांदगांव :  नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बतादे की बीती रात आरोपियों ने डोंगरगढ़ रोड में पीड़िता को शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया था । एक आरोपी पीड़िता का पूर्व परिचित था, जिसकाउसने  फायदा उठाकर पीड़िता को घर छोड़ने के बहाने मोटर साईकल में बैठाकर सुनसान जगह में ले गया जहा दोस्तों के साथ मिलकर  दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वही पीड़िता की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

बतादे कि पूरी घटना बीती रात 9 बजे के बाद की है, 15 वर्षीय बालिका अपने काम के बाद घर लौट रही थी। तभी बीच रास्ते में एक युवक ने गाड़ी में बिठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसने अपने एक और साथी को मोटरसाइकिल में बालिका के पीछे बिठा लिया, जिसके बाद पीड़िता को सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने अपने तीसरे साथी को बुलाया और चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है की आरोपियों ने पीड़िता को भी शराब पिलाई और खुद भी शराब पीकर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में बसंतपुर थाना प्रभारी सिया चंद्रा ने बताया कि घटना बीती रात की है। युवक ने बालिका को जो पूर्व परिचित था उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर सुनियोजित ढंग से मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को शहर के एक इलाके में छोड़ दिया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी जानकारी अपने परिवार वालों को दी जिसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ बसंतपुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सूरज यादव, जितेंद्र रजक और सनी कुमार निर्मलकर को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।