रानीतराई महाविद्यालय : सुशासन पर केंद्रित संगोष्ठी संपन्न।

रानीतराई :- स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में शासन के आदेशानुसार सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती आराधना देवांगन के नेतृत्व में सुशासन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती आराधना देवांगन ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के पश्चात एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संगोष्ठी में सरकार की योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं से जनता लाभान्वित हुई है।
ताज़ा खबरे


