एनएच पर ट्रक ड्राइवर से लूट और मारपीट: गरियाबंद पुलिस ने चंद घंटों में तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद ।  एनएच 130सी पर ट्रक चालक से लूट और मारपीट की सनसनीखेज वारदात को गरियाबंद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने मैनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवशक्ति पोल फैक्ट्री, खूरसुनी से टाटा ट्रक (क्र. CG 07 CW 8396) में 80 नग बिजली सीमेंट पोल लेकर मैनपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में सिकासार तिराहे के पास एक मोटर साइकिल (सुपर स्प्लेंडर CG 23 F 2944) पर सवार तीन युवक — जिनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई गई — ने ओवरटेक कर ट्रक को रोका।

आरोपियों ने ट्रक के दोनों दरवाजों पर चढ़कर चालक को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। उन्होंने ट्रक से संबंधित बिल्टी फाड़ दी तथा चालक की जेब से 3900 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद आरोपी धवलपुर की ओर फरार हो गए। कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल को सड़क पर फेंक दिया गया।

मामले में थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 60/2025 धारा 309(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान दो आरोपियों — खिलेश ध्रुव (21), हिमांशु मसीह (18) निवासी धवलपुर — को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से लूट के 900 रुपये और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई।

दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि घटना दिनांक से फरार तीसरे आरोपी मनोज दुबे पिता कमलेश उम्र 20 वर्ष निवासी धवलपुर को पुलिस टीम द्वारा पता साजी के दौरान गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।