रानीतराई पुलिस को मिली बड़ी सफलता : पाटन क्षेत्र के कबाड़ी खरीदते है चोरी का सामान इसलिए बड़ रही चोरी की वारदात

रानीतराई पुलिस को मिली बड़ी सफलता ; पाटन क्षेत्र के कबाड़ी खरीदते है चोरी का सामान इसलिए बड़ रही चोरी की वारदात… क्षेत्र के कबाड़ी कम समय में कैसे बन गए मालामाल..पुलिस करेगी कार्रवाई…खोलेंगे इनका राज ?

रानीतराई/संतोष देवांगन : आपको बता दे की पाटन विधानसभा क्षेत्र में पीड़ितों के द्वारा केवल वायर चोरी होने की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी, इस मामले को गंभीरता से लेते हुये दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत कुमार के निर्देशन में SDOP पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में चोरों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु रानीतराई थाना प्रभारी श्री ऐनु कुमार देवांगन को निर्देशित किया गया था।…..शेष नीचे 👇👇👇



थाना प्रभारी श्री ऐनु कुमार देवांगन बीते रात पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम कुर्मीगुण्डरा के खेत में लगे सोलर प्लेट के पास 2 संदिग्ध व्यक्ति घूमते जनर आने पर उसे घेराबंदी कर थाना रानीतराई पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। संदेहियों से पूछताछ करने पर अपना नाम बिरेन्द्र देवार पिता भोला प्रसाद एवं छोटू देवार पिता दीपचंद देवार निवासी जामगांव (आर) का रहने वाला बताया, रात में रोड से लगे घूमने खेत तरफ घूमने के संबंध में पूछताछ करने दौरान उचित जवाब नहीं देने से संदेह के आधारा पर थाना रानीतराई में लाकर पूछताछ करने पर बरबसपुर गांव स्थित खेत में लगे सोलर पंप केवल वायर, ग्राम करेला के शासकीय चारागाह में लगे केवल वायर एवं ग्राम भरर से कुर्मीगुण्डरा जाने के रोड बांध के पास नर्सरी मे लगे एल्युमिनियम का फेंसिंग तार को काटकर चोरी करना स्वीकार किये।…..शेष नीचे 👇👇👇



नर्सरी से चोरी किये हुये फेंसिंग तार : केवल वायर के तार को जलाकर कॉपर करीब 16 किलो को ग्राम टेमरी के रामू कबाड़ी के पास 400/ रू. प्रति किलों के दर से बिक्री करना एवं कुर्मीगुण्डरा बांध के पास नर्सरी से चोरी किये हुये फेंसिंग तार को ग्राम असोगा में इन्द्र कुमार बंजारे, कबाड़ी वाले के पास 10,000/रू. में बिकी करना बताया। जिस पर से चोरी के केवल कॉपर वायर खरीदने वाले कबाड़ी रामू धनकर पिता रायसिंह धनकर निवासी ग्राम टेमरी से 16 किलो कॉपर वायर एवं ग्राम असोगा के इन्द्रा कबाड़ी दुकान में इन्द्र कुमार बंजारे के पास से 20 मीटर फेंसिंग तार एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का कुदाली, पेचकस, पेंचिस बरामद कर जप्त किया गया।…..शेष नीचे 👇👇👇



ये है होनहार कबाड़ी जो खरीदते है चोरी का माल :  चैंकिंग के दौरान ग्राम औसर में सूचना पर इन्द्रसेन पटेल कबाड़ी वाले के पास से 25 नग एल्युमिनियम टीएल बिजली तार एवं 10 किलो केवल वायर का कॉपर मिलने पर कबाड़ी इन्द्रसेन पटेल के विरूद्ध धारा 41(1+4) जाफौ./379 भादवि के तहत् ग्राम भरर के घनश्याम साहू पिता जीधन साहू के कब्जे से 50-50 मीटर के 5 बण्डल एल्युमिनियम टीएल बिजली तार मिलने पर चोरी के संदेह पर जप्त कर धारा 41(1+4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत् जप्त कर आरोपीगणों को आज 15 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।…..शेष नीचे 👇👇👇

इनकी रही मुख्य भूमिका : उक्त चोरी की घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी श्री ऐनु कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक रेमन साहू, नकुल राम ठाकुर, प्रधान आरक्षक लोकेश लहरी, आरक्षक धनंजय सिन्हा, अखिलेश शर्मा, गौरव पाण्डेय, तुकाराम निर्मलकर, तुलेश धनकर, सागर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।


ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।