जिला अस्पताल बना तालाब, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

जिला अस्पताल बना तालाब, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल

राजनादगांव : जिले में शुक्रवार की रात एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने राजनादगांव के जिला अस्पताल के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। अस्पताल के वार्डों में भर गया पानी। जिसके कारण से भर्ती मरीजों को परेशान होना पड़ा। शहर की कुछ निचली बस्तियों के घरों में भी पानी भरने की खबर मिली है।

बता दे की अस्पताल के वार्डों में भरे पानी को लेकर सिविल सर्जन केके जैन ने कहा कि यह हर साल की समस्या है। ड्रेनेज सिस्टम के सुधार के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। वार्डों में भरे पानी को पंप लगाकर निकालेंगे। मानसून की दस्तक के बीच बीते शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे से जिले के कई हिस्से में 1 घंटे तक बहुत तेज मुसलाधार बारिश हुई है।

जानकारी के मुताबिक पहली ही तेज बारिश में शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। राजनादगांव शहर के राजीव नगर, जमात पारा और कौरीनभाठा इलाके में लोगो के घरों में पानी भर गया है। वहीं जिला अस्पताल के माइनर ओटी, आपरेशन थियेटर रूम और अस्पताल के कई वार्ड बारिश के पानी से लबालब हो गया है। वार्ड में भर्ती पांच रोगियों को रात में ही दूसरे वार्ड में शिफ्ट कराया गया। शनिवार सुबह से वार्डों में भरे पानी को बाहर निकालने का काम कराया जा रहा है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।