रायपुर : भानबेड़ा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बलदु नुरेटी भी अन्य ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि बल्दू नुरेटी का कद छोटा है, लेकिन वे मुख्यमंत्री के बड़े प्रशंसक हैं।
वही बलदु नुरेटी विशेष प्रिंट वाली शर्ट पहनकर आए थे। जिस पर लिखा था -‘कोनो बात के नहीं हे चिंता। कका हमर हे जिंदा’ जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। श्री नुरेटी जी ने अपने हाथ में एक पोस्टर भी पकड़ा हुआ था , जिसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिख था-”कका, मोला तोर संग फोटो खिचाना है” मुख्यमंत्री ने जब भीड़ में उनको देखा तो अपने पास बुलाकर फ़ोटो खिंचवाई।




