अकाउंटेंट ने लगाया करोड़ों का चूना, मालिक हुआ परेशान, जाँच में जुटी पुलिस

रायपुर : फार्म के अकाउंटेंड ने अपने मालिक को करोड़ों का लगा दिया चुना । अकाउंटेंड ने बड़े ही शातिर तरीके से तीन साल में दो करोड़ 12 लाख 69,342 रुपये की चपत लगाई । अभी आरोपी को फरार है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने आरोपी विकाश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज की और जांच शुरू कर दी है।

बता दे की पीडि़त सुनील कुमार अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और पीडि़त की जाेरा स्थित एलएलपी फर्म कार्यालय है। जो कंस्ट्रक्शन का काम देखती है। आरोपी विकाश सिंह कई वर्षों से फर्म में अकांटेंट का काम करता था। 1 जनवरी 2019 से 15 मई 2022 तक आरोपी अपने खाते में पत्नी और रिश्तेदारों के खाते पैसे ट्रांसफर कर दिए ।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त सुनील कुमार अग्रवाल को जब पता चला कि फर्म में जमा हुए पैसे के हिसाब में गड़बड़ी हुई है। तब उनके द्वारा पता लगवाया तो जानकारी सामने आई कि अकाउंटेंड विकाश सिंह ने फर्म के पैसे अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए अलग-अलग खाते में डालवा दिए है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।