पाटन कालेज राजनीती विज्ञान विभाग में सविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

* प्रतियोगी परीक्षा की सफलता में सविधान की जानकारी महत्वपूर्ण- प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा…
* पाटन कालेज राजनीती विज्ञान विभाग में सविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित…
पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में सविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा सविधान की 75 वर्ष की उपलब्धि विषय पर निबंध लेखन व सविधान से सबंधित प्रश्नों पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के द्वारा प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने कहा की आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करने में सविधान से सबंधित प्रश्न महत्वपूर्ण सहायक होते है क्योंकि प्रत्येक परीक्षा में सविधान से प्रश्न अधिकतर पूछे जाते है सभी प्रतिभागियो को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए राजनीती विभाग के इस कार्यक्रम की सराहना किये।

इससे पहले चंद्रशेखर देवांगन अतीथी व्याख्याता राजनीति विज्ञान ने सविधान दिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दिए और बताया की आज निबंध लेखन प्रतियोगिता में 54 और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 65 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सविधान दिवस के दिन राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा पुरसस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। सविधान दिवस पर भारतीय लोकतंत्र के विकास में सविधान के महत्व विषय एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन एवं प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जायेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।