प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय तत्वाधान में युवा जागृति महोत्सव संपन्न

गरियाबंद : आजादी के अमृत महोत्सव में स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर को युवा जागृति महोत्सव के रूप में प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अमलीपदर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

Read Also : सरपंच-सचिव ने किए लाखों रूपये अंदर, गली- गली में गंदगी का भंडार, गंदगी में रहने के लिए मजबूर हुए लोग

युवा हृदय सम्राट श्री गौरीशंकर सिरफिरा मुख्य अतिथि विशेष अतिथि के श्री निर्भय सिंह ठाकुर, श्री सेवन पुजारी, श्री जय विलास शर्मा, अध्यक्षता डॉक्टर परस राम सिन्हा, श्रीमति स्वाति वाघे एवम ब्रम्हाकुमारी बसंती दीदी की गौरवशाली उपस्थिति में बालक हायर सेकेंडरी स्कूल एनएसएस, सरस्वती शिशु मंदिर अमलीपदर, बालक माध्यमिक शाला एवं भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ युवा मंच अमलीपदर के ऊर्जावान युवाओं के बीच गरिमामय समारोह संपन्न हुआ।

Read Also : निपुण भारत के तहत FLN प्रशिक्षण संकुल शाला सरनाबहाल में सम्पन्न

कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल सम्मान प्राप्त शिक्षक श्री कमल किशोर ताम्रकार के प्रेरणादायक शेरो शायरी से युवा राष्ट्र निर्माता स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना कर पथ संचलन नगर भ्रमण के पश्चात समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से आरंभ हुआ।

Read Also : विश्व हिन्दी दिवस पर हुआ काव्य गोष्ठी, हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद ने किया आयोजन

शिशु मंदिर के भाई-बहन कुमारी संजीवनी ठाकुर एवं कृतेष पांडेय के द्वारा स्वामी के जीवन प्रसंग बालक माध्यमिक शाला के छात्रों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान पर प्रेरक नाटक तथा बालक हाई स्कूल के छात्रों द्वारा महाभारत का गीता ज्ञान का प्रेरक प्रसंग का मंचन ने सबका मन मोह लिया।

अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद के प्रेरक प्रसंग का प्रेरणादायी उद्बोधन और अंत में मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर सिरफिरा जी के ओजस्वी वाणी ने सबका दिल जीत लिया।

Read Also : बच्चों में दक्षता लाने बुनियादी शिक्षा पर दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण, 4 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई

इस कार्यक्रम में उड़ीसा से देवेंद्र भाई एवं साथी, श्री वरुण चक्रधारी , श्री देव शरण साहू, राजेश चक्रधारी, पूनम साहू जी ,कृष्ण भाई अभनपुर , शेष नारायण कश्यप , भीमसेन पांडे कृपाराम पटेल , श्रीमति मणि भोसले, श्रीमति उषा ताम्रकार, श्रीमति रेखा ताम्रकार, श्रीमति गोमती पटेल, अजय मिश्रा अशोक यादव ,बंशीधर साहू, सोम सिंह मरकाम , श्रीमति अलका शुक्ला , कु वैशाली महंती, श्री हेमंत निर्मलकर आदि उपस्थित रहे।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।