विश्व हिन्दी दिवस पर हुआ काव्य गोष्ठी, हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद ने किया आयोजन

गरियाबंद : विगत दिनों विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद के तत्वाधान में गूगल मीट के माध्यम से आनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसका विधिवत शुभारंभ माँ शारदे के छायाचित्र में पूजा अर्चना से साथ किया गया।

Read Also : बच्चों में दक्षता लाने बुनियादी शिक्षा पर दिया शिक्षकों को प्रशिक्षण, 4 दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए हिंदी साहित्य भारती गरियाबंद के जिलाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक डा.मुन्नालाल देवदास ने विश्व हिन्दी दिवस की सबको बधाई देते हुए हिंदी भाषा के अधिक प्रचार प्रसार और मातृभाषा में साहित्यिक रचना पर विशेष जोर दिया। वहीं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक द्वय श्री देवशरण राम साहू एवं श्री कमलकिशोर ताम्रकार ने भी हिन्दी भाषा पर आधारित अपनी उत्कृष्ट रचना की प्रस्तुति देकर हिंदी भाषा के महत्ता पर प्रकाश डाला।

Read Also : सरपंच-सचिव ने किए लाखों रूपये अंदर, गली- गली में गंदगी का भंडार, गंदगी में रहने के लिए मजबूर हुए लोग

तथा हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद के जिला उपाध्यक्ष राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक गीतकार उमेश श्रीवास ने भी अपनी सुमधुर आवाज से एक सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी। इस प्रकार क्रमशः महासचिव श्री अवतार सिन्हा “अंगार”एवं नवोदित रचनाकार श्री नीलाधर प्रधान ने भी अपनी देशभक्ति कविता पाठ से काव्य गोष्ठी को सफल बना दिया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के कई रचनाकारों ने आनलाइन जुड़कर अपनी सहभागिता प्रदान किया।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।