पाटन न्यूज़ : जान से मारने की धमकी फिर घर में घुसकर की मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार

पाटन : प्रार्थी 9 मार्च 2023 को अपने खेत से पाईप निकलने गया था वहां से वापस घर आकर आराम कर लीलाधार साहू रहा था शाम करीब 5.30 बजे उनके गांव का रोमनाथ साहू, कुलदीप साहू और उनके साथी पुरानी रंजिश की बातों को लेकर सभी एक राय होकर लीलाधार साहू पर हमला करने की तैयारी के साथ रोमनाथ अपने हाथ में स्टील का हैंड स्टीक लेकर लीलाधार को मारने के लिए घर अंदर घुस गया।



लीलाधार साहू का नाम लेकर तुम कह हो आज तुमको और तुम्हारे पुरे परिवार को नहीं छोड़गें कहते हुए मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते मारने की तैयारी के साथ घर अंदर घुस गये। हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे लीलाधार साहू द्वारा जोर जो से चिल्लाये तो चारों गिरते पड़ते भाग गये। इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना घटित करने के बाद आरोपीगण फरार हो गये थे।



आरोपियों के गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी राधेश्याम जुर्री के द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपीयों के लगातार पतासाजी की जा रही थी।



मुखबीर की जानकारी पर आज दिनांक 10 अप्रैल को टीम रीवागहन को आरोपीयों को रीवागहन में पकड़ा गया। आरोपी रोमनाथ उर्फ रामू साहू के कब्जे से हैंडस्टीक जब्त किया गया, आज 10 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार कर आरोपी को रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम जुर्री, सउनि जितेन्द्र चंद्राकर, आरक्षक 855 श्रवण साहू, आरक्षक 1630 महेन्द्र बंजारे, आरक्षक 1635 भीषम करैत की भूमिका रही। अप०कं० / धारा अपराध कं० 29/2023 धारा 452,294, 506, 323, 345 भादवि



गिरफ्तार आरोपी : 1. रोमनाथ (30 वर्ष) पिता रिखीराम साहू 2. कुलदीप साहू (20 वर्ष) पिता रिखीराम साहू साकिनान रीवागहन थाना जामगांव-आर 3. जितेन्द्र कुमार साहू (22 वर्ष) उर्फ गोपी पिता खुमन लाल साहू  निवासी संतोषी पारा कैम्पर भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।