इस खबर के बाद …… …… ….. आगे देखे पाटन मुख्यालय में दिनदहाड़े चल रहा अवैध शराब-गांजा बिक्री कारोबार का खास बुलेटिन
“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” खोलेगा सबकी पोल – बजा बजा के ख़बरों का ढ़ोल”
संतोष देवांगन-दुर्ग पाटन : आपको बता दे की छत्तीसगढ़ राज्य भर में अवैध खनन जैसे कारोबार का शिलशिला लगातार जारी है जहा कुछ ईमानदार अधिकारीयों के द्वारा बड़ी कार्रवाही भी किया जा रहा है वही प्रदेश के मुख्या माननीय मुख्यमंत्री के गढ़ दुर्ग जिला के पाटन ब्लॉक में भी अवैध खनन जैसे कारोबार काफी ज्यादा फल फूल रहा है।
जी हां इन दिनों पाटन क्षेत्र ही नहीं बल्कि पाटन मुख्यालय में भी अवैध कारोबार को दिनदहाड़े अंजाम दिया रहा है. और शासन के राजस्व को लाखों रुपए का चुना लगा रहा है , वही दिनदहाड़े अवैध खनन कर इस अवैध खनिज को पाटन के एक निजी स्कुल और अन्य संस्थाओं में 2400/ चौबीस सौ रूपये प्रति ट्रिप में डाल रहा है. यह कार्य लगातार जारी है, इतना ही नहीं बल्कि कुछ खास व्यक्ति के द्वारा बहुत सारे जगहों पर यह कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।
आने वाले समय में चुनाव है और इस प्रकार की अवैध खनन मामले से पार्टी को कितना नुकशान हो सकता है यह वक्त ही बताएगा। लेकिन विपक्ष को यह मसाला देने, जैसा कार्य कर रही है। हालांकि कहावत है की ‘चोर-चोर मौसेरे भाई होते है’ मगर वोट पाने के लिए अब तो एक दूसरे का चड्डी के रंग बताने में भी ये पीछे नहीं हटते।
पाटन मुख्यालय में दिनदहाड़े चल रहा अवैध शराब-गांजा बिक्री का कारोबार :- बात करते है पाटन मुख्यालय की जहा खुलेआम वार्ड 1 , व वार्ड 2 में दिनदहाड़े अवैध शराब ,गांजा बिक्री , सट्टा, आस-पास के ग्रामीण इलाकों में इमारती और प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटाई, आरामिलों एवं लकड़ी तस्करों द्वारा अन्य प्राइवेट जगहों पर प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध भंडारण देखने को मिल सकता है। ऐसा नहीं है की इस बात की जानकारी खनिज विभाग, वन विभाग या पुलिस व सम्बंधित अधिकारीयों को नहीं है। मगर मुख्यमंत्री जी के निर्वाचन क्षेत्र होने के कारन पाटन क्षेत्र में इन अवैध कारोबारियों पर कोई बड़ी कार्रवाही नहीं हुई है। आखिर वजह क्या है..? क्या इन सम्बंधित विभाग के अधिकारीयों को ऊपर से राजनितिक दबाव है , या फिर मामला कुछ और है.. क्योंकि अवैध कारोबारियों पर कार्रवाही न करना इस बड़ी सवाल को जन्म देता है। वही पाटन के जनता के मन में यह शंका है की अवैध कारोबार का यह कार्य पाटन में अधिकारीयों के नाक के निचे खुलेआम होता रहेगा या फिर इन पर बड़ी कारवाही भी होगी।




