रिपोर्ट अनमोल कुमार

हरियाणा । राज्य के पानीपत जिले के संत निरकारी भवन में आयोजित सात दिवसीय ग्लोबल यूथ फेस्टिवल भागीदारी हेतु बिहार के समस्तीपुर जिले की चर्चित सामाजिक संगठन प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव अधिवक्ता डॉक्टर संजय कुमार बबलू सहित देश विदेश के 500 से अधिक युवा पानीपत पहुंच चुके हैं। 7 दिनो तक चलने वाले इस फेस्टिवल में देश के वर्तमान परिस्थिति में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा होगी । फेस्टिवल में भाग लेने वाले में दिल्ली से धर्मेंद्र भाई महाराष्ट्र से हनुमंत देसाई असम से कनिका छत्तीसगढ़ से विनय भाई बिहार से आदित्य कुमार आरती कुमारी रघुवीर कुमार उड़ीसा से मधुसूदन दास हरिशंकर कुमार मध्य प्रदेश से शीतल जैन अनन्या कुमारी कर्नाटक से प्रशांत कुमार हरियाणा से आशा कुमारी अधिवक्ता युद्धवीर आदि कई समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है । फेस्टिवल का संचालन सह मार्गदर्शन राष्ट्रीय युवा योजना के राष्ट्रीय सचिव रन सिंह परमार जी कर रहे हैं। रिपोर्ट अनमोल कुमार।




