पैसेंजर वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, शादी से पहले मातम में बदला परिवार

भानुप्रतापपुर : दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अपनी शादी के लिए लड़की देखने गए युवक की घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटने पर मौत  हो गई। युवक सवारी वाहन (passenger vehicle) की चपेट में आ गया। युवक के सिर पर शादी से पहले कफन नसीब हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

चिचगांव निवासी सुबह बाइक पर अपने पिता के साथ डोंगरकट्टा गांव गया हुआ था। जहां अपनी शादी के लिए लड़की देख रिश्ता तय करना था। और वहां से वापसी के वक्त घर पहुंचने के 3 किलोमीटर पूर्व वनोपज जांचनाका में अपने पिता को छोड़ युवक पास के होटल भजिया लेने बाइक से जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक सवारी वाहन की चपेट में आ गई। जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बेटे के इंतजार में बैठे पिता को जब बहुत देर तक बेटा वापिस नहीं आया, तो उसने तलाश शुरू की। फिर उसे पता चला कि उसके साथ यह हादसा हो गया। कुछ वक्त पहले तक जिस बेटे की जिंदगी बनाने के लिए पिता सपने देख रहा था, वह सपना चूर-चूर हो गए।  भानुप्रतापपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं क्रूजर के आरोपी ड्राइवर और वाहन को जब्त कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।