निषाद समाज ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, देवकुमार निषाद ने किया था मांग

निषाद समाज ने जताया सीएम का आभार रानीतराई . तहसील निषाद समाज पाटन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा का आभार व्यक्त किया है. छत्तीसगढ़ सरकार की दरियादिली से बिलासपुर हवाई अड्डे का नाम माता बिलासादेवी के नाम से रखने के साथ कवर्धा स्थित मात्स्यिकीय महाविद्यालय को पंडवानी गायन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने वाले हमारे समाज के पुरोधा स्व.पुनाराम जी निषाद के नाम पर रखा गया है।



बता दे की ठकुराइन टोला में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तहसील अध्यक्ष देव कुमार निषाद ने पाटन विधान सभा के विधायक एवं प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के समक्ष मांग रखी थी . प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमारी मांगो को सहज स्वीकार करते हुए मात्स्यिकीय महाविद्यालय कवर्धा का नाम स्व.पुनाराम निषाद के नाम पर रखने का निर्णय लिया।



इसके लिए तहसील निषाद समाज पाटन की ओर से अध्यक्ष देवकुमार निषाद , ईश्वर निषाद अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ब्लाक इकाई जामगांव आर , युवराज निषाद , मानसिंह नाविक , लक्ष्मण राम विनायक , अशोक निषाद , केजुराम निषाद , टेकसिंह पारकर, भुनेश्वर निषाद , चिंताराम निषाद , शोभाराम निषाद , बुधारूराम निषाद, गजेंद्र निषाद, चोवाराम निषाद, रामनारायण निषाद, देवानंद निषाद , श्यामलाल निषाद ,श्रीमती इंदू निषाद ,गायत्री निषाद, हेमलता निषाद ने आभार जताया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।