* डी ए वी जांता में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि उत्सव व दशहरा पर्व…
* डी ए वी जांता में रंगारंग भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोह लिया सबका मन …
बेमेतरा (पीएल जैसवाल) ; डीएवी जांता बेमेतरा जिले का एक मात्र डीएवी स्कूल में नवरात्रि व दशहरा पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट, फूलों की माला और रंगोली से आकर्षक रूप से सजाया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिरामन लाल वर्मा एम आई एस प्रशासक जिला शिक्षा कार्यालय बेमेतरा विशिष्ट अतिथि चंदन कुमार प्रोग्रामर समग्र शिक्षा विभाग जिला शिक्षा कार्यालय बेमेतरा अतिविशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य मीनाक्षी दानी चंद्राकर रहे कार्यक्रम के अध्यक्षता सरपंच पूजा देवव्रत मिश्रा ने किया। अनेकों पालकगण उपस्थित रहे जो विद्यालय के लिए के लिए गरिमामयी रही ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां नवदुर्गा, श्रीराम की साक्षी में दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार के साथ हुआ। जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
छात्राओं के द्वारा माता के नौ स्वरूपों का दिव्य व आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया गया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति जँवारा का अद्भुत व मनमोहक दर्शन कराया गया । साथ ही साथ पारंपरिक परिधान पहनकर गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने कार्यक्रम को और भी मनमोहक बना दिया।
सांस्कृतिक मंच पर देवी स्तुति, भजन और नवरात्रि से जुड़ी नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। राम–लक्ष्मण और परशुराम संवाद पर नाटक व श्री राम लीला का मंचन किया गया जिसमें श्री राम जी के चरित्र का नाटक व नृत्य प्रस्तुत की गई ।
स्कूल के प्राचार्य पी एल जायसवाल ने इस अवसर पर नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व शक्ति, भक्ति और सद्गुणों का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता दुर्गा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि खीरामन वर्मा ने बताया कि आज यह भव्य कार्यक्रम ने वास्तव में इन्द्र धनुष की छटा बिखेर दी हैं, डी ए वी जांता के प्रत्येक कार्यक्रम के सराहना को मैं सुनते आया था आज इस भव्य नवरात्रि उत्सव में आकर आज देख भी लिया कि वास्तव यहां के छात्र छात्राओं ने लाजवाब प्रस्तुतियां दी है।
यहां के विद्यार्थियों ने अनेकों क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे इसी कड़ी में आज विद्यालय से बालक कब्बड्डी राष्ट्रीय स्तर दिल्ली में विजयी प्रत्येक विद्यार्थियों को पांच हजाए एक सौ सभी विजयी छात्रों को डी ए वी सी एम सी के ओर से आए डी ड़ी से सम्मानित करते हुए मुझे गर्व व हर्ष व्यक्त किया।
अंत में कार्यक्रम का समापन रावण के पुतला दहन के साथ असत्य पर सत्य के जीत के साथ हुआ। जिसमें सोशल मीडिया के अनेकों दुष्प्रभाव रूपी रावण को जलाया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएँ ललित देवांगन, गोविंद साहू, अकलेश पटेल, आयुषी जैन, दीपिका वर्मा, विमल साहू, ऐश्वर्य देशमुख, साक्षी शर्मा, संदीप कुमार साहू,ममता चंद्राकर,अमित कुमार साहू, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, शोभा रानी, पूनम शर्मा, रेणुका पटेल, रितिका साहू, राजा तंतुवाय,लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव, माननी,स्वप्निल शर्मा, आर्य निधि, गौरी यादव , भारती, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चन्द्रकाकर, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी, युवराज चंद्राकर, नरेश, विजय चंद्राकर, सुभाष सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे। विद्यालय में “जय माता दी” व जय जय श्री राम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।




