नंदनी नेताम ने दी प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं

✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद 

गरियाबंद-छत्तीसगढ़ बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी नेताम ने प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, आध्यात्मिक सौंदर्य, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों से परिपूर्ण है। देश व् विदेश के सभी पर्यटकों के लिए छत्तीसगढ़ एक पर्यटन स्थल है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि इंद्रावती नदी पर चित्रकोट जलप्रपात, कवर्धा का भोरमदेव मंदिर, सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर और बस्तर दशहरा देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। हमारा छत्तीसगढ़ पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत में भी बेहद समृद्ध है। भगवान श्री राम ने अपने वनवास काल का लम्बा समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा में बिताया है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।