दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

गया : बिहार के गया में दहेज को लेकर मर्डर कर देने का आरोप लगाया है टिकारी थाना क्षेत्र में घटना सामने आयी है मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता की महज इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि ससुराल वालों की बाइक की डिमांड को पूरा नहीं किया गया था. गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।

मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा था : गया में दहेजलोभियों की भेंट एक नव विवाहिता चढ़ गई. हाथ में लगे मेहंदी का रंग भी छूटा भी नहीं था कि दहेजलोभियों ने गला घोंटकर विवाहिता की हत्या कर दी. घटना टिकारी थाना क्षेत्र के झिलमिल गांव की है. जानकारी के अनुसार टिकारी थाना के दुर्गास्थान के समीप के रहने वाले स्व. बीरेंद्र चौधरी की पुत्री प्रतिमा कुमारी की शादी झिलमिल गांव निवासी गंगा चौधरी के पुत्र रमेश चौधरी से हुई थी. विवाह इसी साल मार्च महीने में ही संपन्न हुआ था।

प्रतिमा के मौत के बाद ,ससुराल वाले हो गए फरार : मंगलवार की देर रात्रि घर वालों को सूचना मिली कि उनकी पुत्री प्रतिमा की मौत हो चुकी है. इस तरह की खबर मिलने के बाद विवाहिता के परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आनन फानन में झिलमिल गांव को पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद मायके के परिजनों ने देखा कि शव रखा है, किंतु ससुराल के सभी लोग गायब हैं. घटना की सूचना तत्काल टिकारी थाना की पुलिस को दी गई।

प्रतिमा के गले पर मिला गहरा निशान : इस तरह की घटना की जानकारी होने के बाद टिकारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. टिकारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने छानबीन के दौरान नवविवाहिता प्रतिमा के गले पर गहरा निशान पाया है. पुलिस को प्रथम दृष्टया यह मामला गला घोंटकर हत्या कर देने का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार ससुराल वालों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।