पंचमी विशेष: ब्योहारे परिवार के आंगन में बिराजी हैं पत्थर के रूप में माँ बम्लेश्वरी

▶️ राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट : नवरात्र पर्व के पंचमी पर विशेष …

राजनांदगांव :  राजनांदगांव शिक्षा विभाग में पदस्थ एसीपी सतीश ब्यौहरे बताते हैं कि उनके पिता स्व. विश्वनाथ प्रसाद ब्यौहरे मां बम्लेश्वरी के अनन्य भक्त थे, जो हर साल नवरात्र में पंचमी के दिन माता का दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचते थे।

श्री ब्योहारे ने बताया कि एक बार 1994-95 में उनकी तबीयत बिगड़ी, इसके बाद भी जैसे तैसे वे डोंगरगढ़ पहुंचे, वहां से आने के बाद उनकी तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई। इसी बीच मां बम्लेश्वरी उनके स्वप्न में आई और कहा तुझे मेरे पास आने की जरूत नहीं, मैं तेरे घर नीम पेड़ के आसपास पत्थर रूप में आ चुकी हूं, मुझे ढूंढ लो जब इच्छा हो मंदिर बनवा लेना। जब यह बात पापाजी घर में बताए तो किसी को विश्वास नहीं हुआ। इसके तीन दिन बाद मेरी चाची माया देवी ब्यौहरे को देवी आई और बोली मैं अपने भक्त को जो स्वप्न में बात बोली हूं वह सत्य।है। इसके बाद सब लोग आंगन में स्थित नीम पेड़ के पास पहुंचे, तो एक मीडियम साइज का पत्थर दिखा, जिसमें बहुत सारे छेद थे। इस छेद का मतलब जब किसी को माता आती है, तो चेहरे में फुसियां हो जाती है।

सतीश ब्यौहरे ने बताया कि मूर्ति की साइज में बहुत धीरे-धीरे बढ़ोतरी भी हो रही है। इसका भी प्रमाण मिलता है। वे बताते हैं कि एक बार यहां हवन कुंड को प्रणाम करते हुए एक बच्ची कुंड में गिर गई, लेकिन जब उसे निकाले तो कुछ भी नहीं हुआ था। यह एक चमत्कार था। उस पत्थर को सभी ने उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह हिला भी नहीं, इसके बाद पिताजी जैसे ही हाथ लगाए पत्थर में विराजित मां बम्लेश्वरी उनके हाथों में आ गई।

कुछ दिनों तक नीम के नीचे रखकर पूजा-अर्चना करते रहे, फिर मंदिर बनाकर मां की 9 दिनों तक पंडितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराए। फिर 1996 में नवरात्रि के सप्तमी के दिन ही उनका स्वर्ग लोक गमन हो गया। ब्यौहरे निवास ग्राम मोहला के पोस्ट आफिस के सामने है, जहां अब माता की भव्य मंदिर बन चुकी है। यहां नवरात्र में विधि विधान से घर का ज्योति कलश स्थापित किया जाता है। मंदिर में पूजा अचर्ना पंडित श्याम लाल नेताम द्वारा की जाती है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।