नगर के रेस्टोरेंट्स एवं होटलों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले के सभी गैस वितरकों को आयल कंपनियों के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है । इस संबंध में आज खाद्य विभाग के अधिकारियों ने घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग से संबंधित चार प्रतिष्ठानों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुये 19 नग घरेलू सिलेण्डर जब्त किये है।
इनमें 11 नग भरे गैस सिलेण्डर एवं 8 नग खाली गैस सिलेण्डर शामिल है। जिला खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि जिले के ऑथेंटिक फूड एशियन रेस्टोरेंट से 2 नग भरे गैस सिलेण्डर एवं 4 नग खाली गैस सिलेण्ड जब्त किये गये है।
इसी तरह शिव फैमिली रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर एवं 2 खाली गैस सिलेण्डर, अमन फैमिलि रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर एवं होटल हार्माेनी एण्ड जायका रेस्टोरेंट से 3 भरे गैस सिलेण्डर और 2 खाली गैस सिलेण्डर जप्त किये गये है।




