न्यू लाईफ में धूमधाम से मनाई गई भगवान धनवंतरी पूजा

न्यू लाईफ में धूमधाम से मनाई गई भगवान धनवंतरी पूजा

 

बैकुंठपुर : न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नव-निर्मित भवन में धनतेरस के शुभ अवसर पर चिकित्सा और आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरी की पूजा बड़े ही विधि-विधान से आयोजित की गई।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन को उनकी जयंती के रूप में मनाया जाता है। भगवान विष्णु के इस अवतार की विशेष पूजा-अर्चना स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना के साथ की जाती है।

आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में संस्था के संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल ने सपरिवार उपस्थित होकर भगवान धनवंतरी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान इंस्टीट्यूट का समस्त स्टाफ भी पूजा में शामिल हुआ और सभी ने मिलकर स्वास्थ्य व खुशहाली की प्रार्थना की। यह आयोजन नर्सिंग इंस्टीट्यूट के नए भवन में होने से स्टाफ और छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।