लोधी समाज की बैठक संपन्न, समाज के उत्थान पर विष्णु लोधी ने दिया जोर

डोंगरगढ़ : जिला लोधी समाज के द्वारा डोंगरगढ़ सर्किल में बैठक आयोजन किया। बैठक में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी भी सम्मिलित हुए उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मेहनतकश समाज है। समाज को कैसे आगे ले जाएंगे, इस पर चर्चा के साथ शिक्षा को भी प्राथमिकता में रखें।

विष्णु लोधी ने कहा समाज संगठित रहे, संघर्षशील शिक्षित रहे, यह हर समाज की कल्पना है। समाज संस्कारित हो, अच्छी दिशा में चले, इसके लिए अधिवेशन जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैठक से समाज को एक दिशा मिले, गंभीर चिंतन हो और समय के साथ समाज को भी आगे बढ़ाएं। एवं जरूरतमंद लोगों का समाज मदद करें।

विष्णु लोधी ने कहा कि समाज में रचनात्मक विचार होना चाहिए, जिसका अनुशरण अन्य समाज के लोग भी करें। विष्णु लोधी ने समाज के उत्थान पर जोर दिया। बैठक में प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जिला अध्यक्ष विष्णु लोधी जिला लोधी समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी वर्मा, जोहन वर्मा, गुलाब वर्मा,अवध वर्मा,नंद चंदेल,लखन वर्मा, ओमकार लिल्हारे , शिव लिल्हारे, मूल चंद लोधी,मिना राम वर्मा,सुखराम वर्मा,भागवत वर्मा, मोती वर्मा,बिसेसर वर्मा,भगवती वर्मा,तेजलाल वर्मा, सुखदेव राम लोधी, अमृत लोधी, रामकुमार लोधी, दिनेश लोधी,  आदि बड़ी संख्या में समाज  प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

“छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” के लिए राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।