अंबिकापुर : जनपथ रोड स्थित ऑटो पार्ट्स दुकान में रात समय आरोपियों ने दुकान से चोरी कर ली गई। चोर पीछे वाले हिस्से से छत की सीट हटाकर दुकान के अंदर घुसे थे और वहां काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपए लेकर उसी के रास्ते भाग निकले ।
दुकान पीछे स्टेडियम का हिस्सा जहां नगर निगम का गोदाम है। दुकान मालिक मनोज जायसवाल ने अपनी दुकान पर पहली बार काउंटर में कैश छोड़ा था क्योकि उन्हें पत्नी के इलाज के लिए पैसो की सख्त जरूरत थी। दुकानदार की पत्नी बीमार हैं। दुकान मालिक को चोरी के बारे में जब सुबह पता चला जब दुकान खुली हुई थी।
बता दे की काउंटर टूटा हुआ था और पैसो गायब थे। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के इलाके में पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने फिर जांच शुरू कर दी है।




