रानीतराई कॉलेज : राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया गया ।

रानीतराई :- स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया गया तथा नासिक में आयोजित 27 वीं “राष्ट्रीय युवा महोत्सव” का सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं के समक्ष किया गया।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी उद्बोधन को महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाया गया।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि युवाओं के सक्रिय राजनीति में आने से लोकतंत्र सशक्त होगा। अमृत काल में युवाओं को कर्तव्य पथ पर आगे आना चाहिए देश का युवा सशक्त भारत में आशाओं के दीप प्रज्जवलित करें।
कार्यक्रम अधिकारी कुमारी रेणुका वर्मा ने युवा दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी ने विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के निर्देशानुसार एड्स जागरूकता पर आधारित नारा लेखन, निबंध लेखन, एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
युवा दिवस कार्यक्रम में कु.भारती गायकवाड, श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, अतिथि व्याख्याता में श्री टिकेश्वर पाटिल, कुमारी माधुरी बन्छोर, कु. शिखा मढ़रिया, दानेश्वर प्रसाद तथा कर्मचारियों में श्री नरेश मेश्राम एवं कु. सीमा वर्मा उपस्थित थे।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।