‘श्रेष्ठ भारत’ नारे के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर की करेंगे पदयात्रा – कृष्ण

गरियाबंद : 5 जनवरी को कन्याकुमारी से शुरू करेंगे और श्रीनगर के लाल चौक पर करेंगे समापन50 दिन में लगभग 3700 किमी तय करने का लक्ष्यप्रतिदिन लगभग 80 से 85 किमी तय करेंगे सफर इन दिनों देश में पदयात्राओं का दौर चल रहा है। कांग्रेस के राहुल गांधी जहां लंबी पदयात्रा पर है वहीं दूसरी पार्टियों के कुछ नेता भी देश के अलग-अलग हिस्सों में पदयात्राओं पर है तो कुछ नेता जल्द शुरू करने वाले है।

अब इस फहरिस्त में एक नाम और जुड़ने जा रहा है। नवापारा-राजिम निवासी कृष्ण कुमार सैनी कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा पर निकल रहे है। सैनी किसी राजनीतिक पार्टी से नही जुड़े है बल्कि वे समाजसेवा को लेकर पदयात्रा कर रहे है। उनकी ये पदयात्रा 05 जनवरी को कन्याकुमारी से शुरू होगी।पदयात्रा पर निकलने से पूर्व सैनी ने राज्यपाल अनसुइया उइके से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सैनी ने अपनी आगामी और हाल ही में की गयी 3 बड़ी पदयात्राओं के संबंध में राज्यपाल से अवगत कराया। राज्यपाल ने सैनी को शाल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया और पदयात्रा की सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी।नवापारा नगरवासियों द्वारा भी सैनी के पदयात्रा पर निकलने से पूर्व एक गरिमामय कार्यक्रम विप्र भवन में आयोजित किया गया।

शहर के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सैनी को पदयात्रा की सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम नगर के समाजसेवी एवं पार्षद प्रसन्न शर्मा और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया।पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि कृष्ण कुमार सैनी लगातार बड़ी पदयात्राएं कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।

इस बार उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर की पदयात्रा करने का फैसला लिया है। यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। वही प्रसन्न शर्मा ने कहा कि सैनी क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पैदल चलने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ से अवगत कराते हुए सभी को प्रतिदिन सुबह पैदल चलने की सलाह दी।सैनी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पदयात्रा 05 जनवरी को कन्याकुमारी के स्वामी विवेकानंद स्मारक से प्रारंभ होगी। इसके लिए वह 2 जनवरी को नवापारा से कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि पदयात्रा कश्मीर के लाल चौक पर संपन्न होगी। लगभग 3700 किमी की इस पदयात्रा को उन्होंने 50 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। सैनी ने बताया कि यात्रा को वे पैदल चलकर और दौड़कर दोनों तरह से कवर करेंगे।सैनी ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि इस बार उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी अनुमति ली है। यदि पदयात्रा निर्धारित समय मे पूरी हुई तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो सकती है।

फिलहाल यह रिकॉर्ड नेवी के दो अधिकारियों संजय कुमार और राम रत्न जाट के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 2021 में 52 दिन में यह पदयात्रा पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।बतादें कि सैनी हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीन महीने में 3 बड़ी पदयात्राएं कर चुके है। जिसमें 12-13 जून को 26 घंटे 44 मिनट में 140.6 किमी की नॉन स्टॉप पदयात्रा, 01 से 11 जुलाई तक 10 दिन में रायपुर के चंदखुरी माता कौशल्या मंदिर से जगन्नाथ पुरी की 603.5 किमी और 16 दिन में 1094.54 किमी से अधिक की पदयात्रा शामिल है।

उनकी ये तीनो पदयात्राएं इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुकी है।कार्यक्रम में पूर्व अपर कलेक्टर अरविंद शर्मा, पूर्व सीएमओ सनत शर्मा, मधुसूदन शर्मा, रमाकांत शर्मा, दादू महाराज, जीत सिंह, श्याम किशोर शर्मा, रमेश तिवारी, बॉबी चावला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अधयक्ष सौरभ शर्मा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय शर्मा, बीईओ चंद्रशेखर मिश्रा, संजीव सोनी, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों सहित सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।