पाटन: 14 मार्च को कोसरिया मरार पटेल का माँ शाकम्भरी पूजा महोत्सव व सम्मान समारोह एवं चुनाव

* पाटन में कोसरिया मरार पटेल का 14 मार्च को माँ शाकम्भरी पूजा महोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कार्यकारिणी चुनाव…
* माँ शाकम्भरी पूजा महोत्सव के साथ सामाजिक एकता का संदेश, पटेल धर्मशाला पाटन में समाज का वार्षिक उत्सव और चुनाव प्रक्रिया आयोजित…

पाटन (दुर्ग) : कोसरिया मरार (पटेल) समाज पाटन राज द्वारा माँ शाकम्भरी पूजा महोत्सव, वार्षिक उत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा समाज की चुनाव प्रक्रिया का आयोजन 14 मार्च 2026, शनिवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम पाटन स्थित पटेल धर्मशाला, पुराना बस स्टैंड में आयोजित होगा।

आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलन, पूजा एवं हवन के साथ होगी। दोपहर 1 बजे से भोजन व्यवस्था रखी गई है। इसके बाद दोपहर 2 बजे अतिथि स्वागत, बुजुर्ग सम्मान, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, अतिथियों का उद्बोधन तथा समाज के आय-व्यय की जानकारी दी जाएगी। वहीं दोपहर 3 बजे से कोसरिया मरार पटेल समाज पाटन राज की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील पटेल (अध्यक्ष, कोसरिया मरार समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश) तथा आत्माराम पटेल (अध्यक्ष, कोसरिया मरार समाज जिला दुर्ग) शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मीनारायण पटेल (अध्यक्ष, कोसरिया मरार समाज पाटन राज) करेंगे।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।