रायपुर : पंचायत संकरी के सरपंच, उपसरपंच और पंचों ने तहसीलदार और थानाध्यक्ष को एक संयुक्त आवेदन दिया है, आवेदन में अवैध शराब बिक्री और पशु चराई की समस्या के समाधान की मांग की गई है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि, अवैध शराब बिक्री के कारन गांव में अपराध और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं, जबकि पशु चराई से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं।
इससे ग्रामीणों में आक्रोश है और वे समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से मांग की है कि, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और पशु चराई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि, यदि इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
सभी ने मांग की है कि शराब बिक्री और पशु चराई का समाधान जल्द से जल्द किया जाए। इस दौरान सरपंच लिना वर्मा, उप सरपंच सरिता साहू, सरपंच पति विक्की वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि निखिल वर्मा, कोटवार गिरवर दास मानिकपुरी, पंचों में कमलेश राव, गोपी साहू, कुबेर दास मानिकपुरी, डा. खेमन लाल साहू, राजू जांगड़े, भूपेंद्र कुर्रे, चंद्रकला यादव , राजकुमारी जांगड़े और शिवा साहू समेत अन्य मौजूद रहे।
- यह भी पढ़े :- स्कूल की पेंटिंग के दौरान तारपीन तेल में लगी आग, 5 युवक के साथ 1 नाबालिक भी आया चपेट में, जानिए पूरा मामला ?
- यह भी पढ़े :- गार्डन में युवती से मिलने आया युवक, बातचीत के दौरान चाकू से किया हमला !
- यह भी पढ़े :- 20 को GM आ रहे है रायपुर, अब साफ दिखेंगे रेलवे स्टेशन ?




