बिल्डिंग में मिली 4 लाशें, जानिए पूरा मामला !

महासमुंद : आज सुबह जिले के बागबाहरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के चार लोगों की लाश पायी गयी है। यह बताया जा रहा है, पति-पत्नी और दो बच्चे मृतकों में शामिल हैं। जानकारी के मताबिक मृतक का नाम बसंत पटेल (40 वर्ष) है। वह अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में चपरासी के पद पर पदस्थ था। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े :- वेल्डिंग करते वक्त हुआ ब्लास्ट, कर्मचारी का हाथ जला

इस घटना की सूचना मिलते ही शहर में हडक़ंप मच गया है। आत्महत्या किसलिए एक साथ किए हैं, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। यह बताया जा रहा है, पति फांसी पर लटक रहा था, वहीं उनकी पत्नी और बच्चे की भी मृत्यु होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह माना जा रहा है कि पहले मुखिया परिवार को मौत की नींद सुलाया होगा। जिसके बाद खुद फांसी पर लटक गया होगा।

यह भी पढ़े :- मवेशी बेचने निकले 2 युवकों कि लात-घूंसे से की पिटाई, जानिए पूरा मामला !

जानकारी के मुताबिक, बसंत पटेल की पत्नी भारती के 11 वर्षीय बच्ची तथा 4 साल का लडक़ा भी मृत होना बताया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि पहले पत्नी बच्चों को जहर खिलाकर मौत की नींद सुलाया गया होगा, जिसके बाद खुद फांसी पर लटक कर जान दी होगी, ऐसा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना का स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़े :- खूंखार तेंदुए ने किया एक युवक पर हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।